• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में दो जगह मुठभेड़ में हाजी मूसा का बेटा सहित 2 हुए घायल, 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने 2 घायल सहित 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों में एक कुख्यात हथियार तस्कर हाजी मूसा का बेटा है। मथुरा में पहली मुठभेड़ थाना जैंत क्षेत्र में हुई। जहां पुलिस और हथियार तस्करों की हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल तस्कर सहित उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लियाथाना जैंत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अझाई अंडर पास के पास दो हथियार तस्कर मौजूद हैं जो हथियारों की तस्करी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही हथियार तस्कर अली हुसैन पुत्र हाजी मूसा निवासी जरावली थाना शेरगढ़ व वीरेंद्र पुत्र रामबाबू निवासी राल ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में अली हुसैन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद वीरेंद्र ने सरेंडर कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.