हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अमीरपुर निवासी युवक को शराब और कबाब के लालच में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी तीन चचेरे और तहेरे भाइयों को गिरफ्तार किया है।एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता में बताया कि 29 अप्रैल को कस्बा महावन के हबीबपुर व नगला पीपरी के मध्य खेतों में एक युवक का शव मिला था। शाम को पहचान बलदेव थाना क्षेत्र के गांव अमीरपुर निवासी 22 वर्षीय शमीम पुत्र अनार मोहम्मद के रूप में हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन और सीओ महावन के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया। साथ ही स्वाट टीम भी महावन पुलिस की सहायता के लिए लगाई। दो मई को महावन पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसके चचेरे और तहेरे भाई मोहम्मद उमर उर्फ शिवा, अरबाज, साहिल को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने 27 अप्रैल को शमीम को शराब पिलाई और कबाब की दावत देने के लिए अपने साथ महावन थाना क्षेत्र स्थित हबीबपुर के पास ले गए। यहां शमीम को शक हुआ और आरोपी और उसके बीच हाथापाई भी हुई। आरोपियों ने बेल्ट से उसका गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की शिनाख्त न हो इसके लिए उसका पर्स अपने साथ ले गए। जोकि आरोपियों से बरामद हुआ है। पर्स में मृतक का आधार कार्ड, फोटो, मृतक युवक की पत्नी का आधार कार्ड, पैनकार्ड और हत्या में प्रयुक्त बेल्ट बरामद हुई है। पूछताछ में हत्यारोपियों ने बताया कि एक माह पहले गुटखा खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके साथ ही मृतक शमीम शिवा उर्फ उमर के पिता को लंगड़ा व भाई को काना कहकर गाली देता था। जोकि शिवा व उसके चचेरे भाइयों को नागवार गुजरता था। इसी को लेकर शमीम को शराब और कबाब का लालच देकर योजनाबद्ध तरीके से मौत के घाट उतारा। उमर के खिलाफ 2022 में बलदेव थाने में घर में घुसकर मारपीट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
