• Tue. Jun 30th, 2026

जिलाधिकारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की प्रतिक्रियाओं एवं क्रियान्यवयन सम्बन्धी दिशा-निर्देश

ByVijay Singhal

May 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 02 मई। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की प्रतिक्रियाओं एवं क्रियान्यवयन सम्बन्धी दिशा-निर्देश में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 से सम्बन्धित डैसबोर्ड, टूलकिड, बेसलाइन मूल्यांकन इत्यादि के सम्बन्ध में जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत किस प्रकार स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 में प्रतिभाग करेगी और कैसे ओडीएफ प्लस की तीन श्रेणी में से किसी न किसी श्रेणी में स्थापित कर सकेगी। दिनांक 01 मई से 15 जून 2023 तक विकास खण्ड स्तर पर सभी स्वमूल्यांकित ग्राम पंचायतों का सहभागी का सत्यापन, दिनांक 16 से 30 जून तक जनपद स्तर सभी स्वमूल्यांकित ग्राम पंचायतों में से विकास खण्ड द्वारा शार्ट लिस्ट की गई ग्राम पंचायतों की सहभागी सत्यापन, दिनांक 01 से 15 जुलाई 2023 तक राज्य स्तर पर सभी स्वमूल्यांकित ग्राम पंचायतों में से विकास खण्ड द्वारा शार्ट लिस्ट की गई ग्राम पंचायतों की सहभागी सत्यापन, दिनांक 31 जुलाई तक जनपद स्तर पर श्रेष्ठ पंचायतों का चयन एवं पुरस्कृत करना, दिनांक 15 अगस्त 2023 को राज्य स्तर श्रेष्ठ पंचायतों का चयन एवं पुरस्कृत करना, दिनांक 16 जुलाई से 15 अगस्त 2023 तक राज्य स्तर द्वारा नामित उत्कृष्ठ ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र एजेन्सी द्वारा सत्यापन तथा दिनांक 02 अक्टूबर 2023 को ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत करना निश्चिित हुआ है।
उक्त दी गयी टाइमलाइन के अनुसार जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों द्वारा अपने समस्त ग्रामों का अन्तिम स्वमूल्याकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। स्वमूल्यांकन ग्राम पंचायतों के सहभागी सत्यापन को पूर्ण करने हेतु विकास खण्ड स्तर पर (सभी स्वमूल्यांकित ग्राम पंचायतों का सहभागी सत्यापन) 01 मई 2023 से 15 जून 2023 तक पूर्ण किया जाना है। ग्राम पंचायतों के सहकर्मी टीम का गठन ब्लॉक में प्रत्येक ग्राम पंचायत का सहकर्मी सत्यापन करने के लिये तीन लोगों (कम से कम 02 सरकारी अधिकारियों को शामिल करके) एक टीम का गठन करेंगे। सहकर्मी सत्यापन टीम के एक सदस्य के रूप में पंचायत सचिव को वरियता दी जा सकती है। सभी ग्राम पंचायतों का सहकर्मी सत्यपन इन्ट्रा/इन्टर ब्लॉक टीमों द्वारा किया जायेगा।
सहकर्मी सत्यापन टीम के द्वारा ब्लॉक एसबीएम (जी) आई०एम०आई०एस० लॉगिन के तहत सहकर्मी सत्यापन रिपोर्ट की रिपोर्टिंग करेगी। सहकर्मी सत्यापन के लिये प्रतिक्रिया/ जानकारी इकट्ठा करने के लिये गांव के प्रमुख प्रभावशाली लोगो से बातचीत की जा सकती हैः- जैसे ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक, पंचायत सदस्य, सामुदायिक शौचालय प्रभारी स्कूल शिक्षक, स्कूल प्रिंसिपल व प्रधानाध्यापक, आंगनवाडी कार्यकत्री, आशा, स्वच्छाग्रही, स्वयं सहायता समूह की सदस्य, ग्राम जन एवं स्वच्छता समिति आदि के माध्यम से जानकारी एकत्रित कर सार्थक मूल्याकन सुनिश्चित करेंगे। कचरा प्रबन्धन, गदला जल प्रबन्धन(जी0डब्ल्यू0एम0), मलीय गाद प्रबन्धन, व सार्वजनिक स्थानों पर प्रत्यक्ष स्वच्छता, आई०सी० और क्षमता निर्माण जैसे कार्य। उक्त बिन्दुओं पर जानकारी एकत्र करने के पश्चात् ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत का चयन करने हेतु ग्राम पंचायत में गांव के सहकर्मी सत्यापन स्कोर के आधार पर ग्राम पंचायत का सहकर्मी सत्यापन स्कोर एसबीएम (जी) आई०एम०आई०एस० ब्लॉक लॉगिन के तहत स्वतः उत्पन्न होगा।
अन्तिम सहकर्मी सत्यापित लॉगइन के आधार पर बी०डी०ओ० द्वारा प्रत्येक ब्लॉक के लिये आबादी आधारित श्रेणियां (0 से 2000), (2000 से 5000) एवं (5000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में से प्रत्येक में 10 प्रतिशत ग्राम पंचायतों या 05 ग्राम पंचायतों जो भी अधिक हो की पहचान की जायेगी। बराबर अंक होने पर प्रत्येक आबादी श्रेणी में ग्राम पंचायत की अन्तिम सूची को शॉर्टलिस्ट करने के लिये विचार किया जायेगा। परिवारों की अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायत को प्राथमिकता दी जायेगी, यदि अभी भी अंक बराबर हो तो एस0डब्ल्यू0एम0 प्लस जी0डब्ल्यू0एम0 के तहत उच्च अंको वाली ग्राम पंचायत को दूसरी से ऊपर माना जायेगा। तत्पश्चात ग्राम पंचायतों की सूची उनके अवरोही सहकर्मी सत्यापन स्कोर के आधार पर ब्लॉक एस०बी०एम०जी०आई०एम०आई०एस० लॉगिन में उपलब्ध होगी। उक्त प्रत्येक आबादी श्रेणी में उच्चतम सहकर्मी सत्यापन स्कोर के आधार पर शीर्ष 10 प्रतिशत ग्राम पंचायतों या 5 ग्राम पंचायतों से भी अधिक हो की सूची बी०डी०ओ० द्वारा अपने आई०एम०आई०एस० लॉगिन का उपयोग करके जिले को अनुसंसित की जानी है। बीडीओ अपनी अपनी अनुसंशा प्रस्तुत करने से पहले प्रत्येक आबादी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायत का भौतिक रूप से सत्यापित करेंगे। बीडीओ द्वारा अनुशंसित आबादी-आधारित श्रेणियों में से प्रत्येक में इन शीर्ष 10 ग्राम पंचायत पंचायतों या 05 ग्राम पंचायतों को तीन आबादी श्रेणियों (0 से 2000), (2000 से 5000) एवं (5000 से अधिक आबादी में ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों के रूप माना जायेगा। सभी विकास खण्ड स्तर पर तीन-तीन अधिकारी/कर्मचारियों टीम बना दी गई है, जो ग्राम पंचायतों का उपरोक्तानुसार सहकर्मी सत्यापन दिनांक 10 जून 2023 तक करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.