• Tue. Jun 30th, 2026

बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक से गिरकर महिला की मौत

ByVijay Singhal

May 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 126 के समीप भाई के साथ बाइक से आगरा जा रही थी महिला अचानक बाइक से गिर गई और चोट लगने के कारण मौत हो गई। महिला अर्चना 33 बर्षीय पत्नी राजकुमार निवासी गांव तसीपुर, खैर, अलीगढ़ भाई बल्लू के साथ 6 वर्षीय बेटी को लेकर आगरा बाइक से जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर 126 माइल स्टोन पर अचानक बाइक से गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंच गए, शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने बताया महिला अर्चना की मौके पर मौत हो गई है। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम की मना कर कर दिया, बिना पोस्टमार्टम के परिजन शव ले गए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.