• Tue. Jun 30th, 2026

शेरगढ़ के गांव भीमागढ़ी में कोऑपरेटिव चेयरमैन व पूर्व प्रधान की हत्या में 14 नामजद

ByVijay Singhal

May 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ के गांव भीमागढ़ी में रविवार की रात लाठी डंडों से पीटकर पूर्व प्रधान व कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन को मौत के घाट उतारने वाले 14 हमलावरों ने लूट, हत्या एवं बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। मंगलवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल गांव में तैनात रहा। विदित हो कि रविवार की रात भीमागढ़ी निवासी पूर्व प्रधान व कोऑपरेटिव सोसाइटी के चेयरमैन किशन सिंह को 14 लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में देर रात ही शव का अंतिम संस्कार कराया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया। मृतक के भतीजे धर्मपाल पुत्र अर्जुन की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ हत्या, लूट, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक के भतीजे धर्मपाल के अनुसार चंद्रपाल के घर के पास पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने लाठी, डंडा एवं सरिया से प्रहार कर दिया। बताया कि हमलावरों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसको लेकर कोर्ट में भी मामला चल रहा है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर रामचरन उर्फ बिंदी, केशव, अनिल, चंद्रपाल, हरवंश, रविं, अज्जो, राजेंद्र, इंद्रपाल, सुंदर, रघुनाथ, सौदान गौरव एवं सौरभ को नामजद किया है। मृतक के परिजनों ने बताया कुछ समय पूर्व ही कोआपरेटिव सोसाइटी के चुनाव में वह निर्विरोध चेयरमैन बने थे। हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण वारदात को लेकर हतप्रभ हैं, वहीं कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिंह ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.