• Sat. Nov 28th, 2026

वृंदावन के निधिवनराज में आयोजित समारोह में साधना सरगम ने अपनी प्रस्तुति,गाये हरि भजन, लोग हुये मुग्न

Byvijay.singhal1233

Apr 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में दो दिवसीय रसोत्सव का शुभारंभ स्वामी हरिदास जी की समाधि पर आराधना के साथ हुआ। उत्सव के पहले दिन बॉलीवुड की पार्श्व गायिका साधना सरगम ने संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास जी के समक्ष ब्रज के रसिकाचार्यों की पदावलियों का गायन कर समां बांध दिया। उन्होंने पहली बार ब्रज की वाणियों का गायन शास्त्रीय शैली में किया। जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। ब्रज संस्कृति संगीत समिति के निर्देशन में श्री हित हरिवंश महाप्रभु प्राकट्योत्सव, श्री हित आसुदाराम सेवाकुंज रसोत्सव और अंतर्राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के तत्वावधान में दो दिवसीय रसोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वृंदावन स्थित निधिवनराज में आयोजित समारोह में साधना सरगम ने अपनी प्रस्तुति दी। साधना सरगम ने भावांजलि अर्पित करते हुए हरित्रयी के पदों का गायन किया।

साधना सरगम ने स्वामी हरिदास,स्वामी हित हरिवंश चंद्र महाप्रभु और हरिराम व्यास जी के पद मेरो राधावल्लभ प्यारो हरिवंश, माई री सहज जोरी प्रकट भई और हित तो कीजै कमल नैन सों, मेरो राधावल्लभ लाल मन रखियों अपने चरनन में, तन रखियो श्रीवृन्दावन में, अनुपम माधुरी जोरी हमारे श्याम श्याम की, मेरो मग जोबत लाल बिहारी, श्यामा प्यारी कुंजबिहारी जैसी कृतियों का गायन विविध पंरपरागत शास्त्रीय रागों को सुनकर श्रोता भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे। इस दौरान साधना सरगम ने ब्रज रसिक जे एस आर मधुकर के साथ रसिकाचार्यों की कई पदावलियों पर शास्त्रीय जुगल बंदियां की। बांसुरी पर विनय प्रसन्ना ने संगत की। इस अवसर पर सेवायत भीकचंद्र गोस्वामी, शषि सखी, भावना सखी, रिमझिम, सिद्धार्थ पालो, सुरेन्द्र कोहली, चेतन दीक्षित, दान बिहारी खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.