हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव क्षेत्र में अकोस उत्तरी बाईपास पर कट को लेकर 12 दिन से चल रहा आंदोलन जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रशासन व शासन द्वारा मांगों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगा कर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। धरना दे रहे लोग कट की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। एक दर्जन से अधिक गांवों के आक्रोशित ग्रामीणों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन में बीलो मुखिया, वीरपाल सिंह, सूरज सिंह, कर्मवीर सिंह छौकर, पदम सिंह, ओम प्रकाश, रज्जो सिंह, ठाकुर चरण सिंह, गिर्राज, गीतम सिंह, भूदेव सिंह, सूरजमल, करुआ सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, बलबीर सिंह, गुड्डू, चरनसिंह, अशोक, मानसिंह, कृपाल सिंह, सुक्खो, वृंदावन सिंह आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
