• Mon. Jun 29th, 2026

राधाकुंड चौकी क्षेत्र के नगला सांखी और राधाकुंड से ई-रिक्शा चोरी के आरोपियों को पकड़कर पुलिस को किया सुपुर्द

ByVijay Singhal

Apr 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन के अंतर्गत राधाकुंड चौकी क्षेत्र के नगला सांखी और राधाकुंड से ई-रिक्शा चोरी के आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। संजय कुमार निवासी नगला सांखी का ई रिक्शा 25 अप्रैल को घर के बाहर से चोरी हो गया। पवन निवासी रामचंद घेरा राधाकुंड का भी ई रिक्शा पांच अप्रैल को चोरी हो चुका था। दोनों पीड़ित को किसी ने सूचना दी कि रिक्शा दीपक निवासी घड़ी गोनपुर लक्ष्मी नगर मथुरा व रवी चौधरी निवासी, पानी प्लांट राधाकुंड ने चुराकर प्लांट पर खड़े कर दिए हैं। जब वे प्लांट पर गए तो दोनों आरोपी और ई-रिक्शा मिल गए। संजय और पवन ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.