हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन रोड स्थित ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में लाइसेंस और वाहन की फिटनेस में दलालों की भूमिका को लेकर हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने छह एवं सात अप्रैल को खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को पत्र लिखकर डीटीआई गेट पर लगे दलालों के बिस्तर हटवा दिये। लोगों को लगा कि अब बिना सुविधा शुल्क के डीटीआई में कार्य हो जाएगा, लेकिन बिस्तर हटने के बाद बाहर बैठे दलालों ने डीटीआई के अंदर ही अपना अड्डा बना लिया है। कार्यालय में आने-जाने पर भी इन्हें रोकने वाला कोई नहीं है। हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज ने छह अप्रैल को ”लाइसेंस के 45 सौ रुपये, मैडम भी पैसे ले रही हैं” तथा सात अप्रैल को ”वाहन की फिटनेस कराना लोहे के चने चबाना” शीर्षक से खबर प्रकाशित की। संभागीय निरीक्षक नीतू सिंह ने वृंदावन कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखा और गेट के बाहर जमे दलालों के बिस्तर हटवाने को कहा। पुलिस ने पत्र का संज्ञान लेकर तुरंत डीटीआई के बाहर से दलालों के बिस्तर हटा दिये। पुलिस कार्रवाई का असर कुछ दिन तो देखने को मिला, उसके बाद धीरे-धीरे दलालों ने डीटीआई परिसर में अपना अड्डा बनाना शुरू कर दिया।
वर्तमान में डीटीआई परिसर में लगे पेड़ों के नीचे बैठकर दलाल न केवल लेन-देन का कार्य कर रहे हैं, बल्कि अपनी निगरानी में वाहनों की फिटनेस और ड्राइविंग का टेस्ट तक दिलवा रहे हैं। संभागीय निरीक्षक नीतू सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने उल्टा सवाल किया कहा कि आप कैसे कह सकते हैं कि कौन दलाल हैं और कौन आवेदक है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
