• Mon. Jun 29th, 2026

छाता पुलिस और गो रक्षकों ने गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा, एक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 29, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में गोरक्षक दल की टीम ने पुलिस की मदद से गोवंश से भरा कंटेनर पकड़ा है। एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गोरक्षकों को सूचना मिली थी कि मथुरा की तरफ से एक कंटेनर छाता की तरफ आ रहा है जो मेवात की तरफ जाएगा। गोरक्षक दल के नेताओं ने पुलिस की मदद से ट्रक का पीछा करके उसे गांव बताना चौकी पर रोक लिया। चालक को पकड़ लिया जबकि 2 साथी भागने में सफल रहे। कंटेनर में 22 गोवंश भरे हुए थे, जिसमें 15 सांड 5 गायें थीं, इसमें 2 मृत मिले। जीवित गोवंश को छाता में बनी गोशाला में पहुंचा दिया गया है। गो रक्षक दल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तस्कर भरतपुर के जंगलों से कंटेनर में रोवंशो को भर कर ला रहे थे। पुलिस के साथ मिलकर कंटेनर को पकड़ लिया और गोवंश को मुक्त कराकर गोशाला भेज दिया। छाता इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि रात्रि करीब 3:00 एक कंटेनर को पकड़ा था, जिसमें 22 गोवंश भरे हुए थे। आरोपी रविंद्र सिंह निवासी भिलोवल, तहसील बाबा बकाला, थाना कत्थुनगल, जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया गया। दो साथी जावेद व आशु भागने में सफल रहे। आरोपी ने बताया कि कंटेनर में गोवंश भरतपुर और धौलपुर के जंगलों लादकर तस्करी के लिए सोना तावडू लेकर जा रहे थे। पुलिस भागे आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.