हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र के गांव दरबै, नीमगांव, जाबरा में आधा दर्जन से अधिक अवैध झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिकों पर छापेमारी की गई। दस्तावेज नहीं दिखाने पर सभी को सील किया गया है। क्लीनिकों से विभाग की टीम ने प्रतिबंधित दवा प्राप्त की हैं। सीएमओ एके सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सोनू चतुर्वेदी ने टीम के साथ जाबरा, नीमगांव और दरबै में चल रहे अवैध क्लीनिकों पर छापा मारा। यहां मौजूद डॉक्टरों से जब दस्तावेज मांगे तो दुकानों को छोड़कर भाग गए। सोनू चतुर्वेदी ने सात क्लिनिक तत्काल प्रभाव से सील कर दिए हैं। कहा कि जब तक दस्तावेज नहीं दिखाई जाएंगे क्लीनिक सील रहेंगे। टीम ने जाबरा में दो, नीमगांव तीन और दरबै में दो क्लीनिक को सील किया है। टीम में बीपीएम धर्मेंद्र सिंह, एलटी योगेश कुमार मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
