• Mon. Jun 29th, 2026

थाना जमुनापार पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को एक तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 28, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार पुलिस  द्वारा 01 अभियुक्त को एक तमंचा .315 बोर मय 01 जिन्दा  कारतूस के गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मथुरा के आदेशानुसार जनपद मथुरा मे वांछित अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के दिशा निर्देशन एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा थाना जमुनापार मथुरा के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 सत्यवीर सिंह थाना जमुनापार मथुरा मय टीम द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी उमा वाटिका पैंठ लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार मथुरा उम्र करीव 26 वर्ष को दिनांक 27.04.23 समय 01.14 बजे  बैरियर से पुराने पुल की तरफ करीव 15 कदम की दूरी पर से एक अदद तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । जिनके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 143/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.