हिदुस्तान 24 तुवि न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा 28 अप्रैल। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी के समक्ष उद्योग मंडल के पदाधिकारियों ने सुझाव एवं शिकायतों रखी, जिस पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उक्त शिकायतों का गुणवत्तापरक तरीके से निस्तारण किया जाये। जिलाधिकारी ने उद्योग क्षेत्र में रोड लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरओ पीसीबी लगातार उद्योगों में जॉच कर प्रदूषण मानकों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें, वह ये भी सुनिश्चित करे कि सभी उद्योग मानकों के अनुसार संचालित रहे और सभी का पालन करे। उद्योग क्षेत्र में विद्युत की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए तथा आवश्यकता अनुसार फीडर की व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्योग क्षेत्रों में साफ सफाई तथा नालों की सफाई निरंतर की जाये। सड़कों का अनुरक्षण किया जाये तथा जहां जरूरत है वहां पर मरम्मत की जाये। पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्योग क्षेत्र में सर्विस रोड़ से अतिक्रमण हटवायें, आस पास अनाधिकृत पार्क वाहनों को खाली करवाया जाये, उद्योग क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त करती रहे और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। फायर, प्रदूषण एवं खाद्य सुरक्षा विभाग संयुक्त रूप से उद्योग बंधुओं को अपने विभागों के नियमों से जागरूक करें और उनके साथ समय समय पर बैठक करते रहें।
श्री खरे ने हाईमास्क लाईट, स्ट्रीट लाईट, नाले का निर्माण आदि कार्यों में जोर देते हुए नगर निगम को निर्देश दिये कि उक्त सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें, जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। एलडीएम से कहा कि बैंकों से समन्वय कर ऋण की कार्यवाही में तेजी लायें। प्रधानाचार्य आईटीआई को निर्देश दिये कि अप्रेंटिस मेला में अधिक से अधिक नवयुवकों को जोड़ा जाये और व्यापारी एवं उद्योगपतियों उक्त मेले से लोगों को रोजगार प्रदान करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी कुमार प्रभात, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूदेव सिंह सहित उद्योग मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
