• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा पुलिस मुठभेड़ में लुटेरे को लगी गोली:हरियाणा और मध्यप्रदेश मे दर्ज हैं लूट के मुकदमे, स्कूटी और तमंचा बरामद

ByVijay Singhal

Apr 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में गोकुल बैराज मोड़ के पास पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे को गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल लुटेरे को अस्पताल में भर्ती करवाया। आरोपी लुटेरे के खिलाफ यूपी के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश में भी केस दर्ज हैं। एटा के नगला घनश्याम जलेसर का रहने वाला राजवीर के बेटे होरिलाल पेशेवर लुटेरा है। राजवीर लूट,चोरी,अवैध शस्त्र रखने का अभ्यस्त अपराधी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राजवीर मथुरा में गोकुल बैराज के समीप किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस जब राजवीर को पकड़ने पहुंची तो वहां पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस से हुई मुठभेड़ में राजवीर गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजवीर पर मथुरा पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। राजवीर पर मथुरा के सदर बाजार,जैंत थाना के अलावा हरियाणा के फरीदाबाद में 8,मध्य प्रदेश के जबलपुर में 1 और अलीगढ़ में 3 मुकद्दमा दर्ज हैं। पुलिस ने इनामी बदमाश राजवीर के पास से 315 बोर का तमंचा,3 कारतूस के अलावा एक चोरी की स्कूटी बरामद की है। राजवीर को गिरफ्तार करने वालों में थाना सदर बाजार प्रभारी जसवीर सिंह, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार के अलावा थाना सदर बाजार और SOG पुलिस टीम के सदस्य शामिल रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.