हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया क्षेत्र में गंगनहर के पास बुधवार रात खेत पर गए एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पता नहीं चल पाया है कि वारदात को किसने अंजाम दिया। मौके पर एक तमंचा और सफेद पाउडर बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों को कब्जे में ले लिया है। उधर, परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। थाना राया के गांव कटैला निवासी अमित कुमार (24) पुत्र मांगेलाल हर रोज की रात करीब आठ बजे गंगनहर के पास स्थित अपने खेत पर गया था। वहां किन्हीं लोगों ने उसे गोली मार दी। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और अमित को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसे सीने से सटाकर गोली मारी गई है। एसपी देहात त्रिगुण बिशेन, सीओ महावन आलोक सिंह, थाना प्रभारी अजय किशोर मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने बताया अमित के पिता मांगेलाल थाना जमुनापार में होमगार्ड के तौर पर तैनात है। अमित के एक लड़का और लड़की है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। उधर, परिजनों ने बताया कि मृतक का मोबाइल फोन भी मौके पर मिला है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
