• Mon. Jun 29th, 2026

सदर थाना क्षेत्र के धोबीपाड़ा में अंडरग्राउंड केबल में कट लगाकर बिजली चोरी, अधिकारियों पकड़ा

ByVijay Singhal

Apr 27, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत निगम जहां बिजली चोरों पर शिकंजा कसने को लगातार प्रयास कर रहा है वहीं बिजली चोर चोरी के नए-नए तरीके इजाद करने में लगे हैं। सदर थाना क्षेत्र के धोबीपाड़ा में अंडरग्राउंड केबल में कट लगाकर बिजली चोरी का मामला विद्युत अधिकारियों ने पकड़ा है। एक्सईएन शहरी कुंवर शर्मा को सूचना मिली कि धोबीपाड़ा में घरेलू परिसर में पानी के पाइप के माध्यम से अंदरग्राउंड केबल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही है। सूचना का संज्ञान लेकर एसडीओ कैंट गौरव गुप्ता, जेई राकेश यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने अंडरग्राउंड केबल में कट लगाकर पानी के पाइप में अतिरिक्त तार डालकर घर के अंदर बिजली जलती हुई मिली। अधिकारियों ने मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.