हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विधुत सिंघल
मथुरा के वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का 3 दिवसीय बौद्धिक वर्ग आयोजित किया गया है। केशव धाम में सोमवार से शुरू हुए इस अधिवेशन में देश भर से आए 400 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। RSS से जुड़े यह स्वयं सेवक अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना और उसकी समस्या का समाधान करना ,लोक सभा चुनाव 2024 के चुनाव को लेकर मंथन कर रहे हैं। वृंदावन के केशव धाम में 3 दिवसीय बौद्धिक वर्ग का आयोजन किया गया है। इस वर्ग में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह सहित करीब 10 विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए हैं। इनके अलावा इस वर्ग में जिला स्तर से आए बौद्धिक प्रमुख शामिल हुए हैं। 3 दिवसीय बौद्धिक वर्ग का शुभारंभ उद्घाटन सत्र के साथ हुआ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह अरुण जी ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद वर्ग में शामिल होने आए अतिथियों ने औपचारिक शुरुआत की। सूत्र बताते हैं कि केशव धाम में चल रहे इस बौद्धिक वर्ग में विभिन्न मुद्दों को लेकर मंथन किया जा रहा है। जिसमें प्रमुख रूप से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनाना और उनकी समस्या का समाधान करना, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बौद्धिक वर्ग के पहले दिन 5 सत्र में 11 घंटे तक मंथन किया गया। बौद्धिक वर्ग में आए प्रतिनिधियों की शुरुआत चाय के साथ हुई। इसके बाद सभी प्रतिनिधि आपस में मिले। सुबह के नाश्ता के बाद सुबह 9 बजे उद्घाटन सत्र हुआ जो डेढ़ घंटे तक चला। इसके बाद डेढ़ घंटे तक दूसरा सत्र चला। ढाई घंटे के अंतराल के बाद 3 बजे तीसरा सत्र शुरू हुआ इसके बाद चौथा और फिर पांचवा सत्र हुआ। रात करीब 9 बजे तक चले मंथन के बाद भोजन हुआ और सभी प्रतिनिधि विश्राम के लिए चले गए। जानकारी के अनुसार बौद्धिक वर्ग में बौद्धिक प्रमुख सामंत जी, सह प्रचार प्रमुख आलोक जी,क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम जी,प्रांत प्रचारक हरीश जी,अलीगढ़ विभाग प्रचारक गोविंद जी, विभाग प्रचारक मथुरा अरुण जी,जिला प्रचारक चंद्रशेखर जी,कोसी जिला प्रचारक संदीप जी ,केशव धाम निदेशक ललित जी आदि उपस्थित रहे। इस बौद्धिक वर्ग के सर्व व्यवस्था प्रमुख संजय जी हैं और सह व्यवस्था प्रमुख शिव कुमार जी हैं।
