• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा डिग्री कालेज में नकल करते तीन छात्राओं सहित चार पकड़े

ByVijay Singhal

Apr 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। किशोरी रमण डिग्री कॉलेज में आयोजित बीबीए और बीईकॉम की परीक्षा में चार परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए, जिनमें तीन छात्राएं भी शामिल हैं। कॉलेज के उड़नदस्ते ने यह कार्रवाई की है। कॉलेज को बीबीए, बीसीए और बीईकॉम की परीक्षा के लिए नोडल परीक्षा केंद्र बनाया है। जिस पर जिले के लगभग 1800 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। यह परीक्षाएं दो पालियों में चल रही हैं। मंगलवार को प्रथम पाली में आयोजित बीबीए की परीक्षा में एक छात्र व एक छात्रा को और बीई कॉमर्स की परीक्षा में दो छात्राओं को आंतरिक उड़नदस्ते ने नकल सामग्री के साथ पकड़ा है। उड़नदस्ते का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रवीन कुमार अग्रवाल ने किया। साथ में प्रो. शशि किरन, प्रो. राजीव वार्ष्णेय, प्रो. पीपी सिंह और प्रो. अशोक कुमार कौशिक रहे। दूसरी पीली की परीक्षा शांतिपूर्व तरीके से संपन्न हुई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.