हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने बीएसए काॅलेज में आयोजित चुनावी प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से कहा कि चुनाव को सकुशल कराए जाने के लिए आयोग के निर्देशों का पालन करें। प्रशिक्षण के दौरान प्रथम पाली में 816 मतदान अधिकारी प्रथम को ईवीएम प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, जिसमें 797 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। 19 मतदान अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 816 पीठासीन अधिकारियों में से 800 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। 16 पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण जितना अच्छा रहेगा, उतना ही अच्छा चुनाव होगा। सभी अधिकारी टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित करते हुए काम करें। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
