• Mon. Jun 29th, 2026

गोवर्धन निकाय चुनावों को लेकर प्रशासन नेचुनाव समग्रियों को लेकर प्रिंटिंग प्रेसों पर की छापेमारी, मात्रा से अधिक चुनाव सामग्री को किया जप्त

ByVijay Singhal

Apr 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। निकाय चुनावों में छापी जा रही चुनाव साम्रगियों की प्रिटिंग प्रेसों पर छापेमारी करते हुए प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को चुनाव आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है। इस समय प्रदेश में निकाय चुनावो का दौर है , जिसे लेकर प्रशासन चुनाव आयोग के सख्त आदेशों के बाद हरकत में है। जिसे लेकर सोमवार को गोवर्धन उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल एवं क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने गोवर्धन कस्बे में स्थित प्रिंटिंग प्रेसो पर छापामार कार्रवाई करते हुए पोस्टर बैनर इत्यादि प्रचार सामग्री की जांच की तथा प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में भी समझाया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार ही प्रचार सामग्री छापे। उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के क्रम में कस्बे की सभी प्रिंटिंग प्रेसों पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्याशियों द्वारा चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार ही पोस्टर बैनर छापे जाएंगे तथा पोस्टर बैनर पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम तथा प्रचार सामग्री की संख्या अंकित की जानी आवश्यक है। तय सीमा से अधिक प्रचार सामग्री ना तो छापी जाएगी न ही प्रत्याशियों द्वारा उपयोग में लाई जाएगी। प्रत्याशी या प्रिंटिंग प्रेस संचालक में से कोई भी चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। कुछ चुनाव सामग्री अधिक मात्रा में पाई गई है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.