• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में पुलिस की गौ तस्कर से मुठभेड़

ByVijay Singhal

Apr 24, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र में पुलिस की गौ तस्कर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से गौ तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने घायल गौ तस्कर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ में घायल हुए गौ तस्कर पर इनाम था। थाना गोविंद नगर प्रभारी ललित भाटी और एसओजी प्रभारी राकेश यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीम गौ तस्कर को पकड़ने के लिए शहर के दरेसी रोड स्थित मनोहर पुरा इलाके में पानी की टंकी के पास मटिया गेट गई थी। यहां पुलिस को देखते ही गौ तस्कर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से गौ तस्कर घायल हो गया। पुलिस की गिरफ्त में आया गौ तस्कर सलीम पुत्र हारून निवासी मनोहर पुरा दरेसी रोड,पानी की टंकी के पास मटिया गेट अवैध रूप से गौ तस्करी करता है। सलीम को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी। मथुरा पुलिस ने सलीम पर 15 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए सलीम को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सलीम के दाएं पैर में मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी। सलीम के खिलाफ गौ वध निवारण अधिनियम की धारा 3,5 और 8 में थाना गोविंद नगर में मुकद्दमा पंजीकृत था। सलीम के खिलाफ थाना गोविंद नगर के अलावा थाना हाई वे में भी मुकद्दमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटर साइकिल, तमंचा 315 बोर और 2 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। सलीम को गिरफ्तार करने वालों में डीग गेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा,चौकी प्रभारी मसानी धर्मेंद्र कुमार, एसओजी टीम के सिपाही अजनेंद्र कुमार,अभिनव यादव,दीपक पचौरी,ब्रजेंद्र कुमार,गजेंद्र सिंह,सुनील कुमार,गब्बर सिंह,अमित शर्मा,दीपक कुमार,पीतांबर सिंह और सनोज तोमर शामिल रहे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.