हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में यमुना के खादर से तैरकर लौटत समय मांट मूला का 40 वर्षीय तुलसी यमुना नदी में लापता हो गया। रविवार दोपहर उसका शव गोताखोरों ने खोज निकाला। इससे पहले पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मांट-नौहझील मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे करीब 45 मिनट तक आवागमन बाधित रहा। मांट मूला निवासी तुलसी के यमुना में लापता होने के बाद शनिवार दोपहर आसपास के किसानों और गोताखोरों ने काफी तलाश की। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। रविवार को युवक के परिजनों व ग्रामीणों ने जनता स्कूल के पास एकत्रित होकर मांट-नौहझील मार्ग पर जाम लगा दिया। सावित्री व अन्य लोगों का आरोप था कि पुलिस ने मामले में कोई मदद नहीं की। डीएम और एसएसपी के आने पर ही जाम खोलने की बात पर अड़े थे। सूचना पर पहुंचे मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने लोगों को समझाया और कहा कि वृंदावन से गोताखोरों को बुलाने की बात कही तब लोग माने। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। वहीं मौके पर पहुंचे गोताखोरो ने जाल डालकर यमुना से शव को निकाल लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
