• Sat. Nov 28th, 2026

जो खेल ओलंपिक में नही हो सकते शामिल उनका छाता है नोसा इंडिया

Byvijay.singhal1233

Apr 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
भारत ही नही विश्व में कई ऐसे खेलों की फेडरेशन एवं कई ऐसे खेल है जो कभी ओलंपिक में कभी शामिल नही हो सकते है। वही देखा जाए तो ओलंपिक खेलों में ट्रांसजेंडस के लिए भी कोई जगह नही है। इस लिए भारत में नॉन ओलंपिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया का गठन हुआ है। जो कि नॉन ओलंपिक खेलों के लिए एक छाता का कार्य करेगी। सभी नॉन ओलंपिक खेल ,नॉन ओलंपिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन – नोसा इंडिया के साथ जुड़े। जल्द ही राष्ट्रीय नॉन ओलंपिक खेलों का आयोजन जल्द किया जाएगा। इसके तहत ही ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए भी  खेलों का आयोजन किया जाएगा। जो कि अभी तक खेलों से दूर है। अभी तक भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद के अलावा किसी भी एसोसिएशन ने अभी तक इन्हें वंचित रखा है।
अभी तक लगभग 17 फेडरेशन ने सदस्यता ली है । जिनमे सॉफ्टक्रिकेट , सिलंबम , कोबड़ो , लेगबॉल ,  फैंटबॉल , सॉकर , स्टैंडबॉल , सहित आदि खेल शामिल है।  नॉन ओलंपिक खेलो को भारत के सभी राज्यों को बढ़ावा देने हेतु जल्द ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा । साथ ही राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन कर सभी प्रदेशो की नॉन ओलंपिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.