हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निकाय चुनाव में मतदान के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। नगर निगम क्षेत्र के मतदाता जहां, ईवीएम से मतदान करेंगे वहीं, नगर पालिका और नगर पंचायत में बैलेट पेपर से चुनाव होगा। बैलेट पेपर तीन अलग-अलग रंग के होंगे। चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद बैलेट पेपर प्रकाशन के लिए भेज दिए गए हैं। जनपद के सभी 15 निकायों में 9,55, 651 मतदाता इस बार मतदान करेंगे। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 7,21,942 मतदाता शहर की सरकार के लिए ईवीएम के माध्यम से अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इसके लिए बिहार और तमिलनाडु से ईवीएम मथुरा आई हैं। कोसीकलां नगर पालिका और नगर पंचायत राया, बलदेव, बाजना, महावन, गोकुल, गोवर्धन, फरह, नंदगांव, राधाकुंड, चौमुहां, बरसाना, छाता, सौंख में बैलेट पेपर से चुनाव होगा। इनके लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के तहत बैलेट पेपर का प्रकाशन कराया जा रहा है। सहायक निर्वाचन अधिकार (नगर पंचायत) राजेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायत में अलग-अलग रंग के बैलेट पेपर का उपयोग मतदान के लिए किया जाएगा। कोसीकलां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए हरे रंग का बैलेट पेपर होगा, जबकि सभासद पद के लिए गुलाबी रंग का। इसके अलावा नगर पंचायत राया, बलदेव, बाजना, महावन, गोकुल, गोवर्धन, फरह, नंदगांव, राधाकुंड, चौमुहां, बरसाना, छाता, सौंख में अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग और सदस्य पद के लिए गुलाबी रंग का बैलेट पेपर होगा। हालांकि नगर निगम का चुनाव ईवीएम से हो रहा है, फिर भी व्यवस्थाओं के लिए प्रतीक के रूप बैलेट पेपर पार्षद के लिए गुलाबी और महापौर के लिए नीला रंग का रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
