• Sat. Nov 28th, 2026

ईद उल फितर पर अमन-चैन की दुआ:मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज, मथुरा में सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Byvijay.singhal1233

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शाही ईदगाह मस्जिद पर नमाज अदा की गई। मस्जिद में नमाज हाफिद वाजिद अली ने पढ़वाई। मुस्लिम समाज के लोगों ने शाही ईदगाह पर नमाज पढ़ कर खुदा की इबादत की। सुबह से ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचने लगे। ईद उल फितर के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेश पांडे अधीनस्थ अधिकारी एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और पुलिस बल के साथ हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। रमजान के आखिरी दिन अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। अलविदा जुमे की नमाज के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद पहुंचे। चौक बाजार स्थित मस्जिद पर पहुंचे मुस्लिम समाज के लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। ईद उल फितर की नमाज ग्रामीण इलाकों में बनी मस्जिदों में भी पढ़ी छाता, कोसीकलां, गोवर्धन, मांट,नौहझील आदि कस्बों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई। छाता में एसपी देहात त्रिगुण विशेन पुलिस कर्मियों के साथ मौजूद रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.