• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा जनपद में सुरक्षा के साए में हुई अलविदा जुमा की नमाज

ByVijay Singhal

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अलविदा जुमा की नमाज जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद और ईदगाह सहित मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। थाना पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात थे। पुलिस के आला अधिकारी भी जायजा लेते रहे।
अलविदा जुमा की नमाज को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में विशेष उत्साह रहा। सुबह से ही बच्चे-युवा और बुजुर्ग सहित अन्य लोग सफेद कुर्ता-पाजामा और सिर पर टोपी लगाए नजर आए। दोपहर करीब एक बजते ही मस्जिदों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया। पुलिस-प्रशासन और सरकार की सख्ती के कारण सड़क पर नमाज अदा नहीं हुई।गत दिनों चौक बाजार में जुलूस के दौरान जामा मस्जिद के छज्जे पर भगवा झंडा लहराने और हाल ही में प्रयागराज में हुई माफिया अतीक और भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस अलविदा की नमाज को लेकर खासी सतर्क थी।
चौक बाजार, डीगगेट, मटिया गेट, राधेश्याम कॉलोनी, सुखदेव नगर, जयसिंहपुरा आदि स्थानों पर छोटी-छोटी मस्जिदों में भी पुलिस बल तैनात रहा। साधा वर्दी में पुलिस के जवान तैनात रहकर टोह लेते रहे। डीएम पुलकित खरे, एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी समेत अफसर भी भ्रमणशील रहते हुए हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे। इधर शाही मस्जिद ईदगाह व शाही जामा मस्जिद ट्रस्ट के अध्यक्ष जेड हसन एवं सचिव तनवीर अहमद एडवोकेट ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की सराहना की। मोहम्मद यूनुस गाजी, सूफी हाजी सईद हसन, बबलू कुरैशी, मुशीर बाबा, आबिद हुसैन, अबरार खान वारसी आदि मौजूद थे।सोशल मीडिया के साथ ड्रोन से नजर रखी गयी।अलविदा जुमा की नमाज के दौरान पुलिस-प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर भी रही। वहीं, कोसीकलां में भी निगरानी बरती गई। गौरतलब है कि कोसीकलां धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील है और यहां पूर्व में हिंसा की वारदातें हो चुकी हैं। इधर, पुलिस ने अलविदा जुमा पर मुस्लिम इलाकों की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी कराई। शैलेष कुमार पांडेय, एसएसपी ने बताया,
अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। इस दौरान मथुरा शहर सहित वृंदावन, फरह, कोसीकलां और अन्य स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस, अर्धसैनिक बल तैनात किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर निगरानी रखी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.