• Mon. Jun 29th, 2026

व्रन्दावन में कमिश्नर और आईजी ने परखी बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्था

ByVijay Singhal

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 2र टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अक्षय तृतीया पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली भीड़ के मद्देनजर शुक्रवार शाम कमिश्नर अमित गुप्ता और आईजी दीपक कुमार ने व्यवस्थाओं को परखा। यहां उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में मिली कमियों को दूर करने के आदेश दिए। इधर विद्यापीठ चौराहे से ठाकुर बांके बिहारी पुलिस चौकी तक लगाई गई बैरिकेडिंग को लेकर हो रही समस्याओं से स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया।
अधिकारियों ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। शाम वृंदावन पहुंचे कमिश्नर और आईजी परिक्रमा मार्ग, वीआईपी रोड होते हुए मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने गलियों में होने वाली भीड़ का आंकलन करने के साथ व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के आदेश दिए। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मोहन बाग में अधीनस्थों की बैठक ली। व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के आदेश दिए।
इधर विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी मंदिर की गली तक लगाई गई बैरिकेडिंग से हो रही समस्याओं को लेकर गोविंद खंडेलवाल, वैभव अग्रवाल, नीरज गौतम, गोपाल खंडलेवाल आदि ने अधिकारियों को अवगत कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.