• Mon. Jun 29th, 2026

श्री कृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण: स्थानातंरण केस में नहीं हो सकी सुनवाई

ByVijay Singhal

Apr 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हिंदू सेना के वाद में सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा जिला जज आशीष गर्ग की अदालत में शुक्रवार को ईदगाह पक्ष द्वारा दिए गए रिवीजन के वाद में सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत 8 मई को सुनवाई करेगी। हिंदू सेना के वाद में अदालत ने अमीन रिपोर्ट का आदेश किया था, जिसका ईदगाह पक्ष ने विरोध किया और बाद में अदालत ने अपने ही आदेश को स्थगित कर दिया। इस मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में कराने के लिए ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने जिला जज की अदालत ने स्थानांतरण प्रार्थना पत्र दिया था। हिंदू सेना अधिवक्ता शैलेष दुबे ने बताया कि शुक्रवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब 8 मई को होगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.