हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाने के अंतर्गत आबकारी टीम और टोल पुलिस ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे पर जाबरा टोल प्लाजा के पास सात लाख की अवैध शराब पकड़ी। शातिर इसे हरी मिर्ची के बोरों में छिपा कर तस्करी को लेकर जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में यमुना एक्सप्रेस वे जाबरा टोल चौकी प्रभारी धीरज यादव व आबकारी टीम अवैध रूप से शराब की तस्करी कर ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बताते हैं कि तभी सटीक सूचना पर नोएडा की ओर से आ रही मैक्स पिकप को पुलिस ने रोकने का इशारा किया। पुलिस को देख चालक ने गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। टीम ने दो लोगों को पीछा कर पकड़ने के बाद गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी में लदी हरी मिर्च के बोरों से छिपा कर गैर प्रांत की अवैध शराब की 60 पेटियां बरामद की। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम विकास कुमार, बबलू निवासीगण गोपालपुर, कल्याण, समस्तीपुर, बिहार बताया। आबकारी टीम ने बताया कि शराब हरी मिर्च के बोरों से छिपाई गयी थी। वह तस्करी कर दूसरे प्रान्त में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। इसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गयी है। दोनों के खिलाफ मांट पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर चालान किया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
