हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।-व्रन्दावन में रविवार को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जायेगा। अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान बांके बिहारी जी के चरण दर्शन होते हैं। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी जी के दर्शनों के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवागमन की सुविधा को देखते हुए शनिवार और रविवार को मथुरा वृंदावन में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।
अक्षय तृतीया पर्व पर वृंदावन की तरफ आने वाले इन रोड पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा…
- छटीकरा से कस्वा वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर मल्टी लेबल पार्किंग स्थल से आगे किसी प्रकार का वाहन नहीं जा सकेगा।
- वैष्णो देवी पार्किंग से सभी प्रकार के भारी वाहन, बस वृंदावन की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी ।
- रुक्मिणी बिहार गोल चक्कर से वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
- मथुरा-वृंदावन मार्ग पर सौ सैया से आगे सभी प्रकार के (भारी वाहन,चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- वृंदावन कट , पानीगांव से वृंदावन की ओर सभी प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।
- पानी घाट तिराहे (यमुना पुल) से परिक्रमा मार्ग की ओर वृंदावन के लिए सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पानीगांव चौराहा से सौ-सैया कस्बा वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।
- पुलिस चौकी जैत के पास कट से नेशनल हाई वे से तथा परिक्रमा मार्ग कट नेशनल हाईवे से भारी वाहन, हल्के वाहन सुनरख रोड वृंदावन की ओर प्रवेश नहीं करेगा ।
- गोकुल रेस्टोरेंट व मसानी चौराहा से कस्बा वृंदावन की ओर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे ।
- 22 अप्रैल से 23 अप्रैल तक यमुना एक्सप्रेस-वे से कस्बा वृंदावन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को यहां पार्किंग कराया जाएगा…
- शिवा ढाबा के सामने पार्किंग।
- पानीगांव पुलिस चौकी के पास पार्किंग।
- पैरा ग्लाइडिंग पार्किंग।
- पानी गांव पशु पैठ में बड़े वाहन बस आदि पार्क कराए जायेंगे।
- पानी घाट तिराहा पार्किंग पर चार पहिया वाहन पार्क कराए जायेंगे
- पवन हंस हैलीपैड को भी पार्किंग स्थल बनाया गया है।
- मंडी पार्किंग
- दारुक पार्किंग
- TFC मैदान पार्किंग
मथुरा शहर की ओर से वृन्दावन आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को यहां पार्किंग कराया जाएगा…
- TFC मैदान पार्किंग
- चौहान पार्किंग
- मंडी पार्किंग
- ITI कॉलेज पार्किंग में बस, ट्रैवलर पार्क कराए जायेंगे।
- पागल बाबा अस्पताल की खाली भूमि गांव धौरेरा में चार पहिया वाहन पार्क कराए जायेंगे
NH-19 छटीकरा से कस्बा वृंदावन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को यहां पार्किंग कराया जाएगा…
- माता वैष्णों देवी मंदिर के सामने पार्किंग-1, 2 और 3 में बड़े वाहन पार्क कराए जायेंगे।
- रॉयल भारती मोड़ पार्किंग पर छोटे वाहन पार्क कराए जायेंगे।
- रुक्मिणी विहार गोल चक्कर के पास पार्किंग
- मल्टी लेबल पार्किंग
- हरे कृष्णा ऑर्चिड के सामने पार्किंग को ई-रिक्शा स्टैण्ड बनाया जायेगा।
- प्रेम मंदिर के पीछे सुनरख तिराहा मोड़ पार्किंग
- बांके बिहारी मंदिर के नजदीक बनी जादौन पार्किंग को वी आई पी पार्किंग के लिए प्रयोग किया जायेगा।
NH-19 थाना जैत कट से कस्बा वृंदावन की ओर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को यहां पार्किंग कराया जाएगा…
- रामताल चौराहा के पास खाली भूमि पर बडे वाहन बस,ट्रैवलर , चार पहिया वाहन पार्क कराए जाएंगे।
- छह शिखर तिराहा के पास पार्किंग में चार पहिया वाहन पार्क कराए जायेंगे।
- एसएसपी की अपील-जूते-चप्पल पहनकर आने से बचें
अक्षय तृतीया पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं से एसएसपी ने अपील की है। एसएसपी शैलेश पांडे ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा है कि श्रद्धालु जूते चप्पल पहनकर न आएं। मंदिर में प्रवेश और निकास अलग-अलग द्वार से है। इसके अलावा वाहन निर्धारित बनाई गई पार्किंग में ही पार्क करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
