हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में ज्वैलर्स की दुकान से एक सोने के मंगलसूत्रों से भरा एक डिब्बा महिला ने उड़ा लिया। एक पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दुकानदार को शक है वारदात में महिलाओं का गिरोह शामिल है। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। कस्बा में रेतिया बाजार में पवन अग्रवाल की प्रिंस ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे दुकान पर चार महिलाएं एक बालिका के लिए तोड़िया खरीदने पहुंचीं। जब वह सामान दिखा रहा था तभी दो महिलाएं और आ गईं। उन्होंने दुकान स्वामी सहित कर्मचारियों को बातों में उलझा लिया। इसी बीच एक महिला ने मंगलसूत्रों ने भरा डिब्बा पार कर लिया। महिलाएं 1500 रुपये की तोड़िया लेकर चली गईं। उनके जाने के बाद जब पवन ने दूसरे अन्य ग्राहक के लिए डिब्बा देखा तो उसके होश उड़ गए। सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक महिला डिब्बा पार करती नजर आई। दुकानदार ने बताया कि डिब्बे में 6 लाख रुपये से अधिक के सोने के आभूषण थे। जानकारी होने पर व्यापारियों की भीड़ एकत्रित हो गई। दुकानदार व पुलिस को शक है कि सभी महिलाएं गिरोह से जुड़ीं थीं। प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर ने बताया की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से महिलाओं की तलाश की जा रही है। मंगलवार को एक बैंक की शाखा से सुनील शर्मा निवासी शिवधाम कॉलोनी मांट रोड राया ने चेक के मथुरा माध्यम से एक लाख नब्बे हजार रुपये निकाले थे और वह रुपये बैग में रख कर चल दिए। तभी एक महिला ने रास्ता रोका और दूसरी ने बैग से रुपये पार कर दिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
