• Mon. Jun 29th, 2026

अक्षय तृतीया पर चंदन श्रृंगार में दर्शन देंगे ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज

ByVijay Singhal

Apr 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 23 अप्रेल की संध्या बेला में ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज के चन्दन श्रृंगार के अत्यंत मनोहारी दर्शन होंगे। इसके लिए मन्दिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य करुण गोस्वामी महाराज, आचार्य कृष्ण बलराम गोस्वामी महाराज एवं आचार्य पूर्णचन्द्र गोस्वामी महाराज आदि के द्वारा विगत एक महीने से पीत चन्दन घिसा जा रहा है।इसी चन्दन से ठाकुरजी का श्रृंगार होंगा।इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन शीतल भोग ठाकुरजी को लगाएं जायेंगे।ये समस्त कार्यक्रम मन्दिर की प्रधान सेवायत माता श्रीमती तरुलाता गोस्वामी (मां गुसाई) के पावन सानिध्य में संपन्न होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.