हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में तापमान के लगातार बढ़ने के साथ ही गर्मीजनित बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इसका अंदाजा जिला अस्पताल की ओपीडी से लगाया जा सकता है। पहले जहां ओपीडी में 800 के लगभग मरीज आ रहे थे, वहीं अब 900 से 1000 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। इनमें अधिकांशत: मरीज वायरल, जुकाम, खांसी, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, शरीर दर्द आदि से पीड़ित हैं। वैसे तो हर मौसम में कोई न कोई छोटी-मोटी बीमारियां किसी को भी हो सकती हैं, लेकिन गर्मी का मौसम अपने साथ कई खतरनाक बीमारियां लेकर आता है। इस मौसम में जरा सी लापरवाही करना सेहत पर भारी पड़ सकता है। गर्मियों में डायरिया, फूड प्वाइंजनिंग, शरीर दर्द, सिर दर्द आदि होने की संभावना बहुत अधिक रहती है। साथ ही तेज धूप और पसीने की वजह से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन भी हो जाता है। लगातार तापमान बढ़ने के चलते जिला अस्पताल में इन्हीं बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अब बढ़ रही है। हालांकि अभी डायरिया के मरीजों की संख्या इतनी अधिक नहीं है लेकिन वायरल फीवर, जुकाम, खांसी, पेट दर्द के रोगी अधिक आ रहे हैं।
महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 900 से 1000 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें फिजीशियन, हड्डी, बाल रोग, सर्जरी, दांत एवं नेत्र संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों की संख्या अधिक है। फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी जहां प्रतिदिन लगभग 200 से 250 मरीज रोज देख रहे हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमन कुमार भी करीब 200 बच्चों को, सर्जन डॉ. विकास मिश्रा एवं डॉ. रमेश चंद्रा करीब 200 रोगी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज अग्रवाल करीब 200 मरीज, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी करीब 100 से अधिक तो नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र भी लगभग 100 रोगियों को प्रतिदिन देख रहे हैं। जिला अस्पताल में 17 अप्रैल को 988 नए रोगियों की ओपीडी हुई। जबकि 311 मरीज फॉलोअप में देखे गए। 55 रोगियों को भर्ती किया गया। वहीं 18 अप्रैल को ओपीडी में 934 नए रोगी देखे गए। 295 पुराने रोगियों को उपचारित किया। 74 को इमरजेंसी में देखा गया। 48 रोगियों को एडमिट किया। डॉ. मुकुंद बंसल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया गर्मी के साथ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग एक हजार से अधिक रोगियों की ओपीडी हो रही है। इनमें नए के साथ पुराने रोगियों का फॉलोअप भी शामिल है। औसतन 50 रोगी एडमिट हो रहे हैं। लगभग 35 से 40 अल्ट्रासाउंड भी कराए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
