• Mon. Jun 29th, 2026

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की हर गतिविधि पर नजर रखेगा, पुलिस-प्रशासन का ड्रोन कैमरा

ByVijay Singhal

Apr 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के साथ ही पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा और विधानसभा के चुनावों की तर्ज पर पहली बार निकाय चुनाव में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी। ईवीएम से होने वाले चुनाव में आचार संहिता के पालन से लेकर मतदान और मतगणना तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे, इसका खाका खींच लिया गया है। पहली बार ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी जद में पूरा शहर रहेगा। मथुरा-वृंदावन निगम, एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। नगर निगम चुनाव के लिए समाजवाद पार्टी, कांग्रेस, सपा-रालोद, बसपा, आप और भाजपा मैदान में हैं। चुनाव प्रचार और जनसभाओं में बड़े नेताओं के आने की भी संभावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती करने का निर्णय लिया है। जिले को जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। जोन की कमान जहां एसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है, वहीं सेक्टरों का जिम्मा क्षेत्राधिकारियों के हवाले किया गया है। पहले चरण में जोन और सेक्टर के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण कर चुनाव के लिए आवश्यक प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। संवेदनशील, अति संवेदनशील और सामान्य श्रेणी के बूथों को चिह्नित किया जा रहा है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खुफिया विभाग की टीमें टोह लेने में लगी है कि मतदान के दिन या उससे पूर्व कोई किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं कर पाए। एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय के निर्देश पर सभी थानाध्यक्ष क्षेत्र के कुख्यात बदमाशों की सूची बना रहे हैं। मथुरा में पहले चरण में मतदान होना है। इसके लिए बाहर से भी पुलिस बल और अर्धसैनिक बल मंगाया जाएगा। पड़ोसी जिलों अलीगढ़, हाथरस सहित ऐसे जिले जहां दूसरे चरण में मतदान होगा वहां से सामान्य पुलिस बल के क्षेत्राधिकारी, निरीक्षक, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी सहित आरक्षी की डिमांड भेजी गई है। शैलेष कुमार पांडेय, एसएसपी ने कहा

शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों को लगाया जाएगा। पुलिस को चुनाव में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दे दिए गए हैं। कोई भी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो सख्त कार्रवाई होगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.