हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तापमान के लगातार बढ़ने और तेज धूप व गर्मी के चलते आमजन को तो परेशानी हो ही रही है। स्कूली बच्चे भी काफी परेशान थे। इसे देखते हुए डीएम ने बेसिक, यूपी बोर्ड सहित सीबीएसई के विद्यालयों का समय परिवर्तन कर दिया है। इससे बच्चों को काफी राहत मिलेगी। जिले में बीते कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ रहा है। अधिकतम तापमान लगातार 40 के पार जा रहा है। सुबह 8 बजने के साथ ही धूप में तेजी आ जाती है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखाई दे रहा है। हालांकि मंगलवार को मिलाजुला मौसम रहा। दोपहर तक कभी तेज धूप तो कभी हल्के बादल रहे। इसके बाद भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भी इस गर्मी और तेज धूप से परेशान हो रहे थे। बेसिक के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल सहित सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के काफी स्कूल सुबह 8 बजे से 2 बजे तक संचालित हो रहे थे। दोपहर 2 बजे छुट्टी के समय जब बच्चे स्कूल से बाहर निकलते हैं तो तेज धूप से काफी परेशान होते हैं। अभिभावक भी बच्चों को धूप से बचाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार दोपहर में भी स्कूली बच्चे धूप से काफी परेशान दिखे। बच्चे धूप से बचने के लिए अपने सिर पर बैग रखकर चल रहे थे। तो किसी बच्चे ने कैप लगा रखी थी। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद डीआईओएस और बीएसए ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तन कर दिया। आदेशानुसार, अब बेसिक, यूपी बोर्ड के माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालयों का समय सुबह 7 से 11 बजे तक कर दिया गया है। इस आदेश से स्कूली बच्चों को काफी राहत मिलेगी।
भास्कर मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया
जिलाधिकारी से मिले निर्देशानुसार, सभी बोर्ड के विद्यालयों का समय परिवर्तन किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब विद्यालयों का संचालन सुबह 7 से 11 बजे तक ही होगा। सभी बोर्ड के स्कूल संचालकों को इस आदेश का पालन करना होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
