हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव के अंतर्गत नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया के बाद बुधवार को चुनाव मैदान में 1256 उम्मीदवार रह गए हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद चुनाव की स्थिति स्पष्ट होगी। निकाय चुनाव के अंतर्गत 11 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन की प्रक्रिया बुधवार को जांच तक पहुंच गई। दो दिन चली प्रक्रिया के दौरान नामांकन पत्रों की जांच की गई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए 13 नगर पंचायतों में 279 नामांकन पत्र की बिक्री के बाद 197 जमा हुए थे, जिनकी जांच के बाद अब 196 अवशेष रह गए हैं। कोसीकलां नगर पालिका में 16 नामांकन पत्रों की खरीद अध्यक्ष के लिए हुई थी, जिसमें से 13 जमा करने पहुंचे। अब चुनाव मैदान में 13 उम्मीदवार सामने हैं। नगर निगम के महापौर के लिए 12 नामांकन जमा हुए थे, इसमें से अब 8 ही चुनाव मैदान में हैं। चार नामांकन पत्र हटा दिए गए हैं, यह नामांकन कुछ उम्मीदवारों द्वारा एक से अधिक दाखिल करने के कारण हटाए गए हैं। इसके अलावा सदस्य पद के लिए 13 नगर पंचायतों में 677 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी, जिसमें से 561 जमा हुए। जांच के बाद 554 चुनाव मैदान में रह गए हैं। कोसीकलां नगर पालिका सभासद पद के लिए 106 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, 87 जमा हुए और अब 86 चुनाव मैदान में हैँ। नगर निगम पार्षद पद के लिए 745 की खरीद हुई, 471 जमा हुए और जांच के बाद अब 399 चुनाव मैदान में रह गए हैं। हालांकि नाम वापसी के बाद चुनावी मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
