हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले में 5 महिलाओं समेत 6 कोरोना संक्रमित मिले। तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। इसके बाद भी लोग सजग नहीं हो रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। सभी संक्रमितों के घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने संक्रमितों को आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी। जांच के लिए नमूने भी लिए। घरों को सैनिटाइज किया गया। आवश्यक दवाइयां भी दी गईं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। पहले से संक्रमित में से एक शख्स की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वर्तमान में जिले में 23 एक्टिव केस हैं। अस्पताल, बाजार, मंदिर, मॉल आदि में कहीं भी इक्का दुक्का व्यक्तियों को छोड़कर कोई भी प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहा है। अगर लोग नहीं सुधरे तो संक्रमण तेजी से बढ़ सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
