हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 13 अप्रैल को पूर्व वेस्ट प्रताप नगर स्थित हनुमान बगीची में मृत मिले बीएसए कॉलेज के छात्र की मौत के मामले में परिजन एसएसपी से मिले। उन्होंने कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसएसपी को बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन बाद में छोड़ दिया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।बल्लभगढ़ के कौराली निवासी 21 वर्षीय सुमित सोलंकी पुत्र दिनेश सोलंकी बीएसए कॉलेज में लॉ तीसरे वर्ष का छात्र था। 14 अप्रैल को संदिग्ध हालत में उसका शव हनुमान बगीची पर मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया,लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को मृतक के परिजन एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय से मिले। कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। मृतक के चाचा विनोद सोलंकी ने बताया कि सुमित कॉलेज के पीछे किराये के मकान में साथियों के साथ रहता था। मृतक के चाचा के अनुसार 14 अप्रैल की रात को 12 बजे सुमित अपने एक साथी के साथ हाईवे स्थित एक अस्पताल पहुंचा। यहां पहले से दो लोग मौजूद थे। इसके बाद रात 1.15 बजे चारों बाइक से अस्पताल की कैंटीन से निकले। घटना में प्रयुक्त बाइक भी मौके से बरामद हुई थी। सारी घटनाक्रम अस्पलाल की कैंटीन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मृतक के चाचा का आरोप है सुमित के छह साथियों से घटना के बाद से संपर्क नहीं हो सका। आरोप है कि पुलिस विसरा रिपोर्ट आने पर ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज किए जाने की बात कहकर मामले को उलझा रही है। एसएसपी ने मामले की जांच आदेश दिए हैं।
