• Mon. Jun 29th, 2026

कांग्रेस में रार, बिटटू का दावा बरकरार

ByVijay Singhal

Apr 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम में महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस पहुंचेगी या नहीं यह तो भविष्य तय करेगा परंतु महापौर की टिकट के लिए पार्टी में जो रार शुरू हुई है वह थमने का नाम नहीं ले रही है। महापौर की टिकट के प्रबल दावेदार श्याम सुंदर उपाध्याय बिटटू ने सोमवार को अपने नामांकन के दो सेट और दाखिल कर दिए। उनके द्वारा पार्टी प्रत्याशी के रूप में दाखिल किए गए नामांकन पर अनुशासन समिति ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। उधर राज कुमार रावत ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें ही अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।रविवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिटटू ने पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया तो उनके चंद घंटे बाद पूर्व विधायक राज कुमार रावत ने भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन फार्म दाखिल किया। दोनों के द्वारा महापौर पद के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बन गई। इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को दी गई। पार्टी हाईकमान ने पूरे मामले का संज्ञान लिया और अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने सोमवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष को नोटिस दिया, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गलत तरीके से नामांकन किया है। इसे वापस लें अन्यथा निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी। अनुशासन समिति के इस पत्र पर जबाव देते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उनके द्वारा जो नामांकन दाखिल किया है वह चुनाव आयोग के नियमों के अनुकूल है और आरओ तय करेंगे कि उनका नामांकन सही है या गलत। राजकुमार रावत ने बताया कि गड़बड़ी करने वाले को पार्टी की अनुशासन समिति ने नोटिस दिया है। मुझे ही पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। बताया जाता है कि नगर पालिका परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने कृष्णकुमार शर्मा टुनटुन को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था, परंतु बी फार्म को पहले श्याम सुंदर उपाध्याय बिटटू ने जमा करा दिया था। आरओ द्वारा जांच में बिटटू को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि दोनों ही चुनाव हार गए थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.