• Mon. Jun 29th, 2026

गोवर्धन में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा:एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल,

ByVijay Singhal

Apr 17, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय स5
मथुरा में गोवर्धन-बरसाना मार्ग पर बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में राहगीरों ने घायल को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, भगवत प्रसाद (30) नामक युवक निवासी बड़ी हवेली गोवर्धन जो कि अपने साथी पिंटू के साथ अपनी भतीजी के ससुराल कमई जा रहा था। पलसो पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना पर पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक भगवत प्रसाद की मौत हो चुकी थी।पीआरवी द्वारा घायल युवकों को गोवर्धन स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर हेमराज ने मेडिकल परीक्षण कर उसे मृत घोषित क़र दिया। वहीं सूचना पाकर सीओ गोवर्धन राममोहन शर्मा व थाना प्रभारी ओम हरि वाजपेई भी अस्पताल पहुंचे। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। साथ ही दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.