• Sat. Nov 28th, 2026

गोवर्धन पंचायत की सेवानिवृत्त महिला सफाईकर्मी अनशन पर बैठी

Byvijay.singhal1233

Apr 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में नगर पंचायत गोवर्धन से सफाईकर्मी के पद से सेवानिवृत महिला सफाईकर्मी की एसीपी की धनराशि का भुगतान दो साल बाद भी नहीं हो सका है। परेशान अनुसूचित जाति की महिला अपने ही रुपयों की मांग के लिए दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी गोवर्धन को देकर रुपये दिलाने की मांग की है। महिला बीते तीन दिन से नगर पंचायत में अनशन कर रही है।
विरमा पत्नी स्व. श्याम सिंह निवासी हरिजन बस्ती, गोवर्धन नगर पंचायत से जून 2021 में सफाई कर्मी के पद से सेवानिवृत्त हुईं थीं। यहां उनके एसीपी के दो लाख 21 हजार चार सौ तीस रुपये जमा हैं। यह रकम उन्हें नहीं सेवानिवृत्ति के बाद से ही नहीं मिल पा रही है। विरमा ने बताया की वह बीमार हैं इलाज को रुपयों की जरुरत है, छोटा पुत्र राकेश गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उसका ऑपरेशन कराना है। घर के सदस्यों के बेरोजगार हैं। महिला ने बताया कि 16 मार्च 2023 को ईओ ने नगर पंचायत कार्यालय बुलाया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि लिखापढी करने से कोई फर्क नहीं पडे़गा। महिला ने ईओ पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप भी लगाया। परेशान होकर विरमा देवी तीन दिन से नगर पंचायत कार्यालय में बेटे राकेश संग अनशन पर बैठी है। इसके बाद भी किसी ने उसकी सुध नहीं ली। ईओ आलोक कुमार ने बताया की महिला सफाईकर्मी के आरोप बेबुनियाद है। पत्रावली तैयार हो चुकी है। शीघ्र ही भुगतान कराया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.