• Sun. Jun 28th, 2026

मथुरा। 296 नामांकन पत्रों की खरीद, 72 जमा

ByVijay Singhal

Apr 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन नामांकन पत्रों की खरीद और उन्हें जमा करने के लिए उत्साह देखने को मिला। जनपद के सभी 15 निकायों के लिए शनिवार को 296 नामांकन पत्रों की खरीद की गई, जबकि 72 जमा हुए। हालांकि नगर निगम महापौर के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ।
प्रथम चरण में होने जा रहे निकाय चुनाव के प्रथम चरण में नामांकन का दौर जनपद के 15 निकायों के लिए जारी है। इसमें नगर निगम के महापौर के लिए छह नामांकन पत्रों की खरीद हुई, लेकिन कोई जमा करने नहीं आया। पार्षद के लिए 131 की खरीद और 13 ने जमा किए। कोसीकलां नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सात की खरीद हुई और दो जमा हुए। सदस्य पद के 24 खरीदे गए और तीन जमा हुए। इसी प्रकार छाता नगर पंचायत में अध्यक्ष के लिए तीन खरीदे और तीन ही जमा हुए। सदस्य पद के लिए 11 खरीदे और चार जमा हुए। नंदगांव में अध्यक्ष के लिए एक की खरीद, चार जमा, सदस्य के 10 की खरीद कोई और जमा नहीं हुआ। चौमुहां में अध्यक्ष पद के लिए एक ही खरीदा गया, सदस्य के लिए दो खरीदे, पांच जमा हुए। राया अध्यक्ष के लिए दो खरीदे, एक जमा और सदस्य पद के आठ खरीदे, तीन जमा हुए। बाजना अध्यक्ष के लिए छह खरीदे, सदस्य के लिए सात खरीदे और कोई जमा नहीं हुआ। बलदेव अध्यक्ष के एक और सदस्य के दो खरीदे, पांच जमा हुए। महावन अध्यक्ष के दो खरीदे, छह जमा और सदस्य के दो खरीदे, तीन जमा हुए। गोकुल अध्यक्ष के छह खरीदे, सदस्य के पांच खरीदे, जमा कोई नहीं हुआ। गोवर्धन अध्यक्ष के दो खरीदे, सदस्य के 12 खरीदे, सात जमा, सौंख अध्यक्ष के एक खरीद, एक जमा, सदस्य का एक खरीदा तीन जमा हुए। राधाकुंड अध्यक्ष के लिए दो और सदस्य के छह खरीदे गए। बरसाना अध्यक्ष के दो और सदस्य के 18 खरीदे गए। फरह नगर पंचायत के दो खरीदे, दो जमा तथा सदस्य के 16 खरीदे व सात नामांकन पत्र जमा हुए। इस तरह शनिवार को निकाय प्रमुख के पद पर 41 की खरीद हुई और 19 नामांकन हुए। पार्षद के लिए 131 की खरीद और 13 जमा किए गए। जबकि सभासद व सदस्य पद के लिए 124 की खरीद व 40 नामांकन पत्र जमा हुए। इस तरह यह संख्या जनपद के सभी निकायों में 296 की खरीद पर 72 नामांकन पत्र दाखिल करने की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.