• Wed. Feb 5th, 2025

मथुरा में भाजपा ने की निकाय चुनाव को लेकर बैठक,विधायक महेश गुप्ता और राम नरेश अगिनहोत्री बोले भाजपा की सरकार ने किया है काम

ByVijay Singhal

Oct 16, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन नगर निगम के प्रभारी,सह प्रभारी और संयोजक घोषित होने के बाद भाजपा कार्यालय पर बैठक की गई। प्रभारी राम नरेश अग्निहोत्री, सह प्रभारी विधायक महेश गुप्ता ने मथुरा के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने की। बैठक में पूर्व मंत्री एवं मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि 2017 से पहले का आपने मथुरा देखा होगा और अब 2017 के बाद का मथुरा देख लो। इस में जमीन आसमान का अंतर दिख रहा होगा। बिजली, सड़क और पानी के लिए भाजपा की सरकार ने जमीनी स्तर पर काम किया है। 2017 से पहले कपड़े भी धोने योग्य पानी उपलब्ध नही था और अब मथुरा वासियों को गंगा जल दिया जा रहा है। जो कमी विरासत में मिली है उन्हें भी हटाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इन्ही मुद्दों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है। बैठक में कहा गया कि लक्ष्य 70 की 70 नगर निगम के पार्षदों को जीतना है । भाजपा ने काम के बल पर लोकसभा जीती, काम के बल पर विधानसभा जीती,और काम के बल पर ही दोबारा नगर निगम जीतेंगे। इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और फिर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे। पूर्व मंत्री विधायक महेश गुप्ता सह प्रभारी ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का डंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बज रहा है। वह दिन दूर नहीं कि जब भारत विश्व गुरु कहलायेगा। निगम के प्रभारी विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा वह टिकट बांटने नहीं आए बल्कि सहयोग करने आए हैं। टिकट कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श और सुझाव के बाद ही दी जाएगी। कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वाह उसे उसी के अनुरूप करना पड़ेगा तभी पार्टी का परचम लहरेगा। आने वाला चुनाव लोकसभा के चुनाव का अभ्यास है दिल्ली की सरकार का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। निकाय संयोजक देवेंद्र शर्मा ने कहा मतदाता बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर घर जाना है और अपने विचार परिवार की बैठक हर शक्ति स्थल पर करनी है। बैठक में संयोजक देवेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनानी है। 6 दिसंबर बाबा साहब अंबेडकर की श्रद्धांजलि सभा प्रत्येक वार्ड में करनी है समरसता भोज का भी आयोजन करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विनोद अग्रवाल ने कहा अपने काम के आधार पर जनता के बीच में जाएंगे और नगर निगम में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।बैठक में गोवर्धन विधायक मेघ श्याम सिंह, महापौर मेयर मुकेश आर्य बंधु, विनोद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, गोपाला चतुर्वेदी,विनीत शर्मा , महामंत्री राजू यादव,अनिल चौधरी चिंताहरण चतुर्वेदी, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी,पार्षद हेमन्त अग्रवाल ,तरुण सैनी, विष्णु सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.