हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव पलसों में किसानों ने बरसात के पानी से भरे खेतों में घुसकर प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल से मौके पर जाकर सर्वे करने की मांग रखी। गोवर्धन तहसील के गाँव पलसों के किसान एकजुट होकर पानी भरे खेतों में पहुंचे। इसकी सूचना पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि महादेव शर्मा भी पहुंच गए। ग्रामीणों के साथ पानी में डूबी धान की फसल के हालात देखे। ग्रामीणों ने डीएम के आदेश के बाद भी राजस्व टीम द्वारा सर्वे कार्य में बरती जा रही लापवाही को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। महादेव शर्मा ने लेखपाल को बुलाकर मौके पर जाकर सर्वे कराया। किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। महादेव शर्मा ने बताया पलसों में धान की फसल पानी में डूब गई है, सरसों की बुवाई हो चुकी है। वह भी नष्ट हो गई। किसान चिंतित है। प्रशासन की कार्यशैली से परेशान है। लेखपाल को बुलाकर सर्वे कराया है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
