हिदुस्तान 24 जीवी न्यूज़ चीफ विजय सिघल
मथुरा के ह्रदय स्थल होली गेट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 1 घंटे तक नारेबाजी करते रहे। राहुल गांधी के मुद्दे पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। शुक्रवार को मथुरा में कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शहर के हृदय स्थल होली गेट पर धरने पर बैठे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गांधी द्वारा 2019 में कर्नाटक के कोलार में एक रैली के दौरान मोदी नाम को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में सूरत कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाई गई है। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर का कहना है कि यह सब भाजपा की साजिश है हालांकि सजा कोर्ट ने जरूर सुनाई है। धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि भाजपा के लोग अडानी मुद्दे पर संसद की जेपीसी कमेटी बनाकर जांच क्यों नहीं कराते। राहुल गांधी जब आवाज उठाते हैं तो उनसे पहले माफी मांगने को कहा जाता है। क्या राहुल गांधी आवाज न उठाएं। लोकतंत्र में विपक्ष का रोल यह होता है कि विरोधियों की कमी को उजागर करे। कांग्रेसी नेताओं ने धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष लोक सभा और राज्य सभा को चलने नहीं दे रहा। पिछले 8 दिन से संसद नहीं चलने दी जा रही। मंहगाई चरम पर है। यह तानाशाही भाजपा छोड़ दे देश को आजाद कराने में कांग्रेस का हाथ रहा है और आज स्थिति यह है कि भाजपा ने देश को डूबो दिया है। होली गेट पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता 1 घंटे तक नारेबाजी करते रहे। धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा,महानगर अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, अरुण गौतम बंटी आदि उपस्थित रहे। कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के समय मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
