• Sat. Feb 14th, 2026

सड़क हादसों में दो वृद्ध महिलाओं की मौत, एक की नहीं हो सकी पहचान

ByVijay Singhal

Mar 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो वृद्ध महिलाओं की मौत हो गई। हाईवे पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। इनमें से एक मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने महिला को टक्कर मारने वाले वाहन को जरूर पकड़ लिया है। थाना हाईवे के सोमनाथ मैरिज होम के सामने शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे सड़क पार करते वक्त रुक्मिणी (68) पत्नी रामजी लाल निवासी बुद्ध विहार काॅलोनी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। दुर्घटना करने वाला चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद ही सायं 3:30 बजे गोवर्धन चौराहे के पास ईको की टक्कर से 65 साल की अज्ञात वृद्धा की मौत हो गई। यहां पर जरूर हाईवे पुलिस ने ईको को चालक समेत पकड़ लिया, पर मृतका की पहचान नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मृतक महिला की पहचान के लिए जनपद के थानों और आसपास के थानों को फोटो भेजा गया है। जल्द ही पहचान होने पर परिजन को जानकारी दी जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.