• Sat. Feb 14th, 2026

वेटरनेरी विवि ने 10 क्षय रोगियों को लिया गोद

ByVijay Singhal

Mar 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। पशुचकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षय रोग से जुड़े 10 रोगियों को विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समिति कक्ष में कुलपति प्रो. एके श्रीवास्तव ने किया। कुलपति के साथ काॅलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस के शिक्षकों ने 10 क्षय रोगियों को गोद लिया। उन्हें पोषण पोटली उपलब्ध कराई। पोटली में रोगियों को गुड़, चना, बादाम व अन्य पोष्टिक आहार संकलित कर रोगियों को दिया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. संजीव यादव ने बताया कि सितंबर 2019 से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा क्षय रोग से ग्रसित रोगियों को गोद लेने के अभियान की। शुरुआत की थी। इसके अतिरिक्त कुलसचिव डाॅ. एके मदान ने बताया कि विवि द्वारा क्षय रोग से उन्मूलन के जागरूकता अभियान विभिन्न ग्रामों में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय प्रो. पीके शुक्ला, प्रभारी छात्र कल्याण, डाॅ. रजनीश सिरोही, विवि के चिकित्साधिकारी डाॅ. एसपीएस चौहान मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.