• Sat. Feb 14th, 2026

बीएसएफ जवान के बेटे का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला

ByVijay Singhal

Mar 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोपाल धाम काॅलोनी के फेस-2 में बीएसएफ जवान के बेटे का शव कमरे में पंखे की कुंडी से लटका मिला। उसके गले में गमछे का फंदा लगा था। हाईवे पुलिस ने दरवाजे का कुंडा तोड़कर शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि तनाव के चलते युवक ने ऐसा कदम उठाया है।
थाना हाईवे की गोपाल धाम काॅलोनी के फेस-2 निवासी होशियार सिंह बीएसएफ में जवान हैं। उनके बेटे नवनीत 18 वर्षीय का शव शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में कुंडी से लटका मिला। काफी देरतक दरवाजा कमरे का न खुलने पर परिजन की सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने कुंडी तोड़कर शव को उतारकर कब्जे में लिया। मृतक युवक का परिवार मूल रूप से राजस्थान के थाना डीग क्षेत्र का रहने वाला है। कुछ समय से काॅलोनी में मकान बनाकर परिवार रह रहा है। हाल ही में बीएसएफ जवान अवकाश पर घर आए थे। इसी वक्त यह वारदात हुई। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मृतक युवक काफी समय से डिप्रेशन में चल रहा था। उसका इलाज भी भरतपुर से चल रहा था। प्रथम दृष्टया तो युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। अगर तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.