हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां क्षेत्र के मौजा सिहाना में राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कर लगाए गए सीमांकन के खंभे उखाड़कर जमीन जोतने और अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना छाता पुलिस ने एक महिला समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारेडा, कोटपुतली (राजस्थान) निवासी हितेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मौजा सिहाना, तहसील छाता में 0.0836 हेक्टेयर भूमि बैनामे से खरीदी थी। आरोप है कि उनके बाहर रहने का फायदा उठाकर सिहाना निवासी भगवान सिंह और पटेल नगर, दिल्ली निवासी मनोज कुमार ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की थी। इसके बाद 03 नवंबर को राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम ने मौके पर पैमाइश कर सीमांकन के खंभे गड़वाए और उन्हें कब्जा दिलाया था।आरोप है कि 12 नवंबर को मौके पर पहुंचने पर खंभे उखड़े मिले और जमीन जोती हुई थी। विरोध करने पर भगवान सिंह और उसकी पत्नी ने गाली-गलौज कर कब्जा नहीं छोड़ने की धमकी दी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सहखातेदार मनोज कुमार के हिस्से में मात्र 0.0174 हेक्टेयर जमीन है, लेकिन उसने षड्यंत्र के तहत करीब 55 लोगों को बैनामे कर दिए। पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक शुभांशु यादव को सौंपी है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
