• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा जंक्शन पर मुस्लिम युबक के साथ तीन हिंदू युवतियों को बता रहा था पत्नी,

Byvijay.singhal1233

Nov 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग के दौरान एक मुस्लिम युवक तीन हिंदू युवतियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में बैठा मिला। पूछताछ में युवक और युवतियों के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर रेलवे मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चारों को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सिपुर्द कर दिया गया। जांच में पता चला कि युवक जिस युवती को अपनी पत्नी बता रहा है, उसकी गुमशुदगी झारखंड के एक थाने में दर्ज है। वहीं, उसके साथ मिली दूसरी युवती इसी मामले में नामजद है। तीसरी युवती दिल्ली की रहने वाली है, जिससे दोनों की मुलाकात ट्रेन में सफर के दौरान हुई थी। बुधवार को रेलवे मजिस्ट्रेट सूरजभान वर्मा और स्टेशन निदेशक सुनील कुमार शर्मा के निर्देश पर स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सीटीआइ शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची तो एक युवक और तीन युवतियां बेंच पर बैठे दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने टिकट और पहचान संबंधी जानकारी मांगी। इस दौरान चारों के जवाबों में अंतर नजर आया। युवक ने अपना नाम रहीस अनवर निवासी बेंगलुरु बताया। उसने एक युवती को पत्नी और अन्य दो को पत्नी की सहेली बताया। इसके बाद चारों को रेलवे मजिस्ट्रेट की अस्थायी अदालत में पेश किया गया। युवक के आधार कार्ड पर उसका नाम रहीस अनवर दर्ज था। युवतियों में एक झारखंड, दूसरी धनबाद और तीसरी दिल्ली की रहने वाली निकली। अलग-अलग बयान सामने आने पर रेलवे मजिस्ट्रेट ने चारों को आरपीएफ के सिपुर्द करने के निर्देश दिए। आरपीएफ की पूछताछ में सामने आया कि झारखंड निवासी युवती 19 नवंबर को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसके पिता ने सरायकेला के आदिलपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस मामले में धनबाद निवासी सहेली युवती को नामजद किया गया है। मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी आपराधिक साजिश या आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्टेशन निदेशक ने बताया कि स्वजन को युवती सौंपी जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.